हिमवंती मीडिया/विकासनगर

हिमाचल ओर उत्तराखंड की सीमा से सटे विकासनगर के अग्रवाल फार्म में आरटीआई एक्टिविस्ट फेडरेशन पांवटा साहिब की मासिक बैठक का संपन्न हुई जिसमें संगठन के सदस्यों और विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बैठक का आयोजन राकेश अग्रवाल के फार्म हाउस जीवनगढ़ में हुआ। जहां पूरे कार्यक्रम के दौरान सकारात्मक और सहयोगात्मक वातावरण देखने को मिला। बैठक के दौरान संगठन की भविष्य की योजनाओं, जनजागरूकता अभियानों और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।  इस अवसर पर आरटीआई एक्टिविस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष चतर सिंह चौधरी मुख्य सलाहकार अरविंद गोयल फेडरेशन महासचिव विजय चौहान सहसचिव विजय गोयल उपाध्यक्ष टीसी गुप्ता, हरि शरण सिंह शर्मा, हरविंद्र सिंह गुलाटी शांति स्वरूप गुप्ता ने अपने विचार साझा करते हुए संगठन को और अधिक प्रभावशाली बनाने तथा जनसमस्याओं को मजबूती से उठाने पर जोर दिया। इस दौरान बैठक में वहां के किसान भी शामिल हुए। नेशनल हाईवे के पीड़ित लोगो भी बैठक में शामिल हुए उन्होंने अपना दुख दर्द भी बैठक में सांझा किया और फेडरेशन ने उनकी समस्याओं को साझा किया और फेडरेशन तथा स्थानीय मीडिया ने इस मामले को अपनी ओर से भारी स्तर पर प्रमुखता से उठाएं का आश्वासन दिया। बैठक में अनेक समाजसेवी मौजूद रहे और उन्होंने अपनी अपनी ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया । उद्योगपति GMG डायरेक्टर अतुल गोयल ने सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तम खेती देश के किसान को उसकी मेहनत हिंदुस्तान को सोने की चिड़िया बना सकते हैं। उन्होंने बताया इजरायल का किसान एक एकड़ से एक करोड रुपए की उपज पैदा करता है। अगर हिंदुस्तान का किसान उसका 10% भी कर तो इसका हर वर्ग खुशहाल हो सकता है। बैठक में ऑल इंडिया मुस्लिम सोसायटी के सलाहकार सेवानिवृत्ति वन अधिकारी नसीम मोहम्मद दीदान भी उपस्थित थे । कार्यक्रम में मौजूद सभी सदस्यों ने आयोजनकरत राकेश अग्रवाल और उनकी धर्मपत्नी ललित अग्रवाल तथा उनके मित्रमंडली सुनील गर्ग, सुनीता गर्ग, गणेश, गुंजन, जयपाल तथा हिमवाती मीडिया परिवार प्रबंध संपादक पूनम गोयल सहित सदस्यों का भी आभार व्यक्त किया।इस मौके पर पदम सिंह राठौर, लेमन ग्रास विशेषज्ञ नेशनल रोमामिशन में जिनका काफी योगदान रहा। ओर उन्होंने भी अपने विचार रखें। बैठक आयोजन करता राकेश अग्रवाल ने सभी उपस्थित लोगों के लिए चाय, नाश्ता और भोजन की व्यवस्था की गई। फेडरेशन सदस्यों ने इस आयोजन को सफल और उपयोगी बताया।