हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
रोटरी क्लब पांवटा साहिब के नए रोटरी वर्ष (2026-27) का भव्य शुभारंभ धार्मिक और सेवा कार्यों के साथ किया गया। क्लब के नए अध्यक्ष यश पाल धीमान, सचिव रक्षित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गौरव खापरा और अन्य बोर्ड सदस्यों ने ऐतिहासिक श्री गुरुद्वारा पांरोटरी क्लब पांवटा साहिब के नए रोटरी वर्ष (2026-27) का भव्य शुभारंभ धार्मिक और सेवा कार्यों के साथ किया गया। क्लब के नए अध्यक्ष यश पाल धीमान, सचिव रक्षित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गौरव खापरा और अन्य बोर्ड सदस्यों ने ऐतिहासिक श्री गुरुद्वारा पांवटा साहिब में माथा टेका और वाहेगुरु जी का आशीर्वाद लेकर अपने नए कार्यकाल की शुरुआत की। इसके बाद क्लब द्वारा निम्नलिखित सेवा कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। साथ ही राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ने चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे डॉक्टर राजीव गुप्ता को सम्मानित किया और समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना की। वही शाम के समय क्लब के समस्त सदस्यों ने अन्नपूर्णा भंडारे का आयोजन किया, जिसमें जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया गया।वटा साहिब में माथा टेका और वाहेगुरु जी का आशीर्वाद लेकर अपने नए कार्यकाल की शुरुआत की। इसके बाद क्लब द्वारा निम्नलिखित सेवा कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। साथ ही राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ने चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे डॉक्टर राजीव गुप्ता को सम्मानित किया और समाज के प्रति उनके योगदान की सराहना की। वही शाम के समय क्लब के समस्त सदस्यों ने अन्नपूर्णा भंडारे का आयोजन किया, जिसमें जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया गया।
इस गरिमाई आयोजन में क्लब के पदाधिकारी, बोर्ड मेंबर्स और सभी प्रमुख सदस्य विशेष रूप से अरुण शर्मा, कुलवंत सिंह चौधरी, नरेंद्र पाल सिंह, शांति स्वरूप गुप्ता, डॉ. परवेश सबलोक, रिपुदमन सिंह कालरा, कंवल जीत सिंह चड्ढा, महेश खुराना, अरविंदर सिंह मरवाह, अभिनव बंसल, राकेश रेहल, कविता गर्ग, राकेश गर्ग, अरुण गोयल, अभय शर्मा,गुरमीत कौर नारंग, नरिंदर पाल सिंह नारंग,.के. शर्मा, प्रशांत आर्य, रविदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, सुमेश वर्मा आदि उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने नए रोटरी वर्ष में समाज सेवा के कार्यों को और अधिक गति देने का संकल्प लिया।
