हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब(रवीना) 

रोटरी क्लब द्वारा लेबोरेट फार्मास्यूटिकल्स इंडिया लिमिटेड, सतीवाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 80 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। क्लब के अध्यक्ष अंशुल गोयल और महासचिव शांति स्वरूप गुप्ता ने इस कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष अंशुल गोयल ने बताया कि रक्तदान एक महादान है, जिससे लोगों की जान बचाई जा सकती है। भारत में हर साल लाखों लोगों को रक्त की आवश्यकता होती है, और रक्तदान करने से इस आवश्यकता को पूरा करने में मदद मिलती है।

रक्तदान करने के लिए कुछ नियमों का पालन करना भी आवश्यक है, जैसे कि उम्र 18 से 65 वर्ष के बीच,वजन पुरुषों और महिलाओं के लिए कम से कम 45 किलोग्राम पुरुषों के लिए 12.5 ग्राम/डीएल और महिलाओं के लिए 12.0 ग्राम/डीएल से अधिक रक्तदाता को किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित नहीं होना चाहिए। शिविर में अध्यक्ष अंशुल गोयल, महासचिव शांति स्वरूप गुप्ता, डॉक्टर प्रवेश सब लोक, राहुल गर्ग, अभिनव बंसल, प्रशांत,अभय शर्मा उपस्थित रहे। आनंद किशोर आदि उपस्थित रहे।