हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब 

राजकीय बॉयज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांवटा साहिब में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा विश्व मानक दिवस-2025 के उपलक्ष्य में मानक महोत्सव पीटी.एम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अभिभावकों, स्थानीय लोगों और विद्यालय के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रोटरी क्लब के पूर्व प्रधान महेश खुराना ने कहा कि हर उत्पाद मानकों के अनुरूप ही बनना चाहिए, तभी समाज में गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित हो सकती है। मीनाक्षी शर्मा ने सभी का स्वागत किया और छात्रों को समझाया कि मानक हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा हैं। प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि और BIS टीम का स्वागत किया और कहा कि मानकों का महत्व शिक्षा, समाज और उद्योग में है।

आर्यन ने प्रथम, हिमांशु ने द्वितीय और लक्ष्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। युवराज ने प्रथम, कृष ने द्वितीय और रुद्रा ने तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय के स्टैंडर्ड क्लब के छात्रों ने सामूहिक मानक गीत प्रस्तुत किया। बच्चों ने स्किट और सिरमौरी पारंपरिक नृत्य नाटी भी प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। BIS लगातार विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों, अभिभावकों और आमजन से जुड़ रहा है और उनके सुझावों को भी शामिल कर रहा है। BIS के रिसोर्स पर्सन विपुल शर्मा ने कहा कि बिना मानकों के हमारा जीवन सार्थक नहीं हो सकता। SMC अध्यक्ष विनीता कपूर ने अपील की कि हम सभी उपभोक्ताओं को किसी भी वस्तु को खरीदने से पहले BIS का मानक चिह्न अवश्य देखना चाहिए।