हिमवंती मीडिया/बनकला
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनकला के छात्रों ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है।आरुष ने ऊंची कूद में स्वर्ण पदक और डिस्कस थ्रो में रजत पदक जीता। मनन भाटिया ने चैस और खो-खो में भाग लिया। आर्यन चौहान, समीर और आरुष ने खो-खो और एथलेटिक्स में भाग लिया। लक्ष्य ने ट्रिपल जंप में स्वर्ण पदक जीता।
अक्षत ने जैवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक और ट्रिपल जंप में रजत पदक जीता। अमृता ने कुश्ती में स्वर्ण पदक और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। प्रधानाचार्य प्रीति तनवर और विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ऋषि पाल ने सभी खिलाड़ियों और शारीरिक शिक्षकों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इन छात्रों का चयन राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जिसमें वे जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगे।
