हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिवपुर में जिला स्तरीय अंडर 14 छात्रा वर्ग (माइनर गेम्स) टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नसीमा बेगम ने छात्राओं को मेहनत करने और अध्यापकों तथा माता-पिता के बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि नसीमा बेगम ने छात्राओं की मार्च पास्ट का अवलोकन किया। एडीपीओ वीर सिंह ने तीन दिन तक चलने वाले प्रतियोगिता के विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह धीमान ने बताया कि इस क्रीडा प्रतियोगिता में लगभग 500 से अधिक छात्राएं एवं 150 के करीब अध्यापक भाग ले रहे हैं। एडीपीओ सिरमौर श्री वीर सिंह ठाकुर,एसएमसी प्रधान रमेश कुमार पंचायत के प्रतिनिधि,गुलजार सिंह,चंद्र मोहन पीईटी शाहिद अहमद, कमलजीत सिंह पूर्व प्रधान शिवपुर, मंजीत सिंह,जसवीर सिंह सैनी, हरबंस सिंह,अकबरी बेगम हरीश जस्सल,धनवीर सिंह ठाकुर,हरीश कुमार नंदिनी भार्गव,जगबीर सिंह,विजय शर्मा,जसविंदर सिंह नसीम अहमद,रेनू ठाकुर,श्वेता शर्मा,रोजी वर्मा, विजय ठाकुर नरेश शर्मा, सना अंसारी रविंद्र सिंह जग्गी राकेश नेगी, समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।
