हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब के राजकीय उच्च विद्यालय सिरमौरी ताल में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें ग्राम पंचायत दीद बगड़ के प्रधान विजय ठाकुर ने विद्यार्थियों को ट्रैक सूट वितरित किए। यह पहल विद्यार्थियों को खेलकूद गतिविधियों के प्रति प्रेरित करने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के उद्देश्य से की गई। कार्यक्रम में बतौर अतिथि शामिल हुए ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों में सुरेन्द्र ठाकुर (पूर्व उप प्रधान, पनार), राजकुमार ठाकुर (नंबरदार), यशपाल ठाकुर और संतराम का भी विशेष योगदान रहा। विद्यालय परिवार ने इन सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया।

विद्यालय के शिक्षक दिनेश कुमार (TGT), देवेंद्र शर्मा (आचार्य), खुशी राम बंसल (शारीरिक शिक्षक), सुनंदा किरण, रिंकी देवी, विजया और किरण देवी ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए खेलों में भागीदारी को जरूरी बताया। विद्यालय की स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष रमेश कुमार सहित सभी सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने प्रधान विजय ठाकुर का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल से न केवल विद्यार्थियों को आवश्यक संसाधन मिलते हैं, बल्कि उनमें प्रतिस्पर्धात्मक भावना और आत्मविश्वास भी विकसित होता है।