हिमवंती मीडिया/रेणुका जी

राजकीय उत्कृष्ट उच्च पाठशाला खाला क्यार, श्री रेणुका जी सिरमौर में विश्व योग दिवस मनाया गया। जिसका संचालन स्कूल के शारीरिक शिक्षक नरेन्द्र कुमार ने किया। सबसे पहले उन्होंने सभी को विश्व योग दिवस की बधाइयां दी और उसके उपरांत कई आसन करवाए। उसके बाद स्कूल की मुख्याध्यापिका संतोष चौहान सभी छात्र छात्राओं को संबोधित किया और कहा कि आज पुरे विश्व भर में योग दिवस मनाया जा रहा है।

जिसका मुख्य उद्देश्य शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वस्थता को मजबूत करना है। ताकि निरोग जीवन जी सकें।उसके उपरांत विभिन्न आसन करवाए गए जैसे:-पदमासन, भुजंगासन,नौकासन, शीर्षासन, चक्रासन, हलासन, पश्चिमोत्तानासन, ताड़ासन,और प्राणायाम के साथ साथ सूर्य नमस्कार आदि भी किए गए। सभी छात्र छात्राओं और अध्यापकों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ भाग लिया।