हिमवंती मीडिया/उदयपुर 

राइजिंग स्टार सीनियर सेकेंडरी स्कूल उदयपुर चम्बा द्वारा रविवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह ‘उड़ान (परंपरा, प्रतिष्ठा और अनुशासन की) का आयोजन किया जाएगा। स्कूल के चेयरमैन डॉ. संजीव सूरी ने बताया कि प्री नर्सरी कक्षा से पांचवी कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए समारोह का पहला भाग सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में एसी टू डीसी चम्बा अपराजिता चंदेल और एसडीएम चम्बा प्रियांशु का खाती बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। वहीं, कक्षा छठी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए समारोह का दूसरा भाग दोपहर 2 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दूसरे भाग में सदर विधायक नीरज नैय्यर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए मेधावियों को पुरस्कृत करेंगे। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।