हिमवंती मीडिया/हरिद्वार(कविता गौतम)

मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की 2 दिवसीय अहम बैठक हरिद्वार के भूपतवाला पावन धाम में मीडिया काउंसिल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शांति गौतम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन मीडिया काउंसिल के राष्ट्रीय महासचिव प्रदीप शर्मा ने किया। बैठक के विषय में अधिक जानकारी देते हुए प्रदीप शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में श्री गंगा सभा हरिद्वार के महासचिव तन्मय वशिष्ठ व पावन धाम आश्रम के अध्यक्ष व संचालक पंडित अंशुल श्रीकुंज,नितिन गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।शर्मा ने बताया इस बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विस्तार करते हुए भीलवाड़ा राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार शिवकुमार कौशिक को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया।

बैठक में पत्रकारों के हित मे पत्रकार सुरक्षा कानून से लेकर विभिन्न अहम मुद्दों व मांगो पर विचार विमर्श कर एक मांग पत्र तैयार किया गया जो जल्द ही भारत सरकार को सौंपा जाएगा। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष घनश्याम एस बाघी ने सभी साथियों का आभार वयक्त किया। मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की इस बैठक में प्रदीप शर्मा, सुशील शर्मा,मनोज शर्मा,जी के शर्मा,राजकुमार शर्मा,उत्तर प्रदेश, विरेन्द्र प्रसाद सैनी,दिल्ली, गौतम,हिमाचल प्रदेश, नवीन बंसल,हरियाणा,घनश्याम एस बाघी व शिवकुमार कौशिक,राजस्थान,आंनद जौशी व महेंद्र शर्मा,मध्यप्रदेश,अमित गुप्ता,उत्तराखंड मुख्य रूप से उपस्थित रहे।