हिमवंती मीडिया/मंडी

अतिरिक्त उपायुक्त गुसिमर सिंह की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में खंड विकास अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा), स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, बीपीएल तथा अन्य ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में मनरेगा के तहत वित्तीय एवं भौतिक उपलब्धियों, सोशल ऑडिट, ई-केवाईसी, लंबित कार्यों, समयबद्ध भुगतान, रिजेक्टेड ट्रांजेक्शन तथा शिकायतों के निस्तारण की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी लक्ष्यों को पूरा किया जाए।