हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब 

मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने अपने बेटे वेदांत चौहान के जन्मदिन पर 67 बच्चों को कॉपी, पैन, पेंसिल और पार्टी का सामान वितरित कर बड़ा दिल दिखाया। प्रदीप चौहान समाज के सेवकों के नाम से जाना जाता है और उनका मानना ​​है कि जीवन के असली सुख दूसरों की मदद  करने में है। प्रदीप चौहान ने कहा कि वे अपने परिवार और समाज को अपना समझते  है और हर दुःख-सुख में सहयोग करना अपना कर्तव्य मानते हैं। प्रदीप चौहान की इस पहल से ग्रामीणों ने बताया कि आने वाली पीढ़ी के लिए वे प्रेरणा स्रोत है। प्रदीप चौहान की इस पहल से बच्चों के चेहरे पर खुशी आई और समाज में एक अच्छा संदेश गया है।