हिमवंती मीडिया/संगडाह 

भारतीय जनता पार्टी sangrah मंडल द्वार मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ CHC Sangrah में मंडल अध्यक्ष बलवीर ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कनयाल विधान सभा के प्रत्याशी नारायण सिंह  उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान CHC Sangrah में मरीजों को फल वितरित किए गए व CHC Sangrah परिसर में सफाई अभियान भी किया गया।

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा कार्यक्रम में प्रत्येक बूथ पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम किया जाएगा। कार्यक्रम में विधानसभा स्तर पर रक्तदान शिविर लगाया जाएगा मोदी के द्वारा किए गए कार्यों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी व स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा। कार्यक्रम में अनीता शर्मा बीडीसी अध्यक्ष नाहन प्रताप तोमर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश राणा मंडल उपाध्यक्ष महेश जैन मंडल सदस्य बलबीर जालम सिंह वीरेंद्र रघुवीर हीरा पल, तपेंद्र, इंदिरा देवी, रामलाल, शुभम, कमल, यशपाल, चेत सिंह, सुरेश आदि उपस्थित रहे।