हिमवंती मीडिया/बद्दी(शांति गौतम)

भाजपा दून मण्डल बद्दी के अनुसूचित जाति मोर्चा का राज कुमार संधू को मण्डल अध्यक्ष बनाया गया है। राज संधू के मण्डल अध्यक्ष बनने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। वही राज संधू ने आज से ही सगठन की मजबूती और मण्डल कार्यकारिणी बनाने के लिए दौड़ धूप शुरू कर दी है। राज संधू ने इस अवसर पर बताया कि मिशन 2027 के सगठन को मजबूत करने पर विशेष बल दिया जायेगा। केंद्र सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाना सबसे बड़ी प्राथमिकता रहेगी। राज संधू ने अपनी इस नियुक्ति के लिए कहा कि सगठन ने जो मुझे यह जिम्मेवारी सौंपी है उसे ईमानदारी से निभाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इस नियुक्ति के लिए नेता प्रतिपक्ष आदरणीय जय राम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थ ,सांसद सुरेश कश्यप,अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान,जिला अध्यक्ष रत्तन सिंह पाल जी ,पूर्व विधायक सरदार परजीत सिंह , पूर्व विधायक मैडम विनोद चंदेल ,जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति अमर ,मंडल अध्यक्ष मान सिंह और अन्य सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया है।

राज संधू ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व और मण्डल के साथ मिलकर शीघ्र ही मण्डल कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी। हल्के के जिला परिषद सदस्यों, बीडीसी मेम्बरों,पंचायत प्रधानों,उपप्रधानो, पंचों, महिला मंडलों,युवक मंडलों,ट्रस्टों, उद्योग संगठनों और अन्य कई सामाजिक संस्थाओं ने राज संधू की नियुक्ति का स्वागत किया है। कहा कि इन नियुक्ति से सगठन को बहुत मजबूती मिलेगी।राज संधू इससे पहले भी कई अहम दायित्वों पर पार्टी की सेवा की है। वे पूर्व विधायक परजीत सिंह के बहुत ही खासमखास माने जाते है और अब नगर निगम के चुनावों में भी अहम रोल अदा कर पार्टी को मजबूत करेंगे।