हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब(रवीना)

पांवटा साहिब में बीते दिन हुई गौ माता की हत्या को लेकर आज भाजपा के लोगों ने पूर्व विधायक सुखराम चौधरी की अगवाई में आक्रोश रैली निकली। जिसमें भाजपा के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी ने रोष प्रकट किया। यह रैली पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह से लेकर एसडीएम ऑफिस पहुंची और एसडीएम पांवटा साहिब के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को ज्ञापन दिया।

इस दौरान पूर्व विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि जल्द से जल्द गौ हत्यारों की गिरफ्तारी की जानी चाहिए ओर बाहरी लोगों की शिनाख्त हो ताकि पांवटा साहिब का माहौल खराब न हो सके। मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता, मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार धवन, महामंत्री रोहित चौधरी,पवन चौधरी, उपाध्यक्ष अशोक शर्मा,विनोद कुमार, सोमनाथ चौधरी, देवेन्द्र चौधरी, सुभाष चौधरी, मीडिया प्रभारी सुखविंदर चौधरी,हर्ष चौधरी, विजय कुमार को ओर सभी सम्मानित पदाधिकारी ओर कार्यकर्ता मौजूद रहे।