हिमवंती मीडिया/शिमला
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, सतपाल सत्ती, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, शह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि गुजरात मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद विजय रुपाणी के अहमदाबाद विमान दुर्घटना में असामयिक निधन से भारतीय जनता पार्टी और समस्त देशवासियों को अपूरणीय क्षति हुई है। रूपाणी एक समर्पित जननेता, कुशल प्रशासक और संगठन के मजबूत स्तंभ थे। गुजरात के विकास में उनका योगदान और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा हमेशा प्रेरणादाई रहेगी। इस दुखद घड़ी में भारतीय जनता पार्टी, हिमाचल प्रदेश, उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती है और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है। हम सभी इस कठिन समय में उनके परिवार और समर्थकों के साथ खड़े हैं