हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब 

बॉलीवुड की नई हिंदी फ़िल्म _“The Last Year”_ की पूरी शूटिंग जल्द ही उत्तराखंड के विकासनगर क्षेत्र में शुरू होने वाली है। फ़िल्म की यूनिट ने पुष्टि की है कि मुंबई से कई कलाकार और तकनीकी टीम यहाँ पहुँचकर कई महत्वपूर्ण दृश्य फिल्माएगी, और शूटिंग की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। इस फिल्म में संगीतकार: मोती सुल्तानपुरी संगीत:* हम निर्माता: दुर्गा सिंह (हिमाचल प्रदेश, सिरमौर के श्री भगाणी साहिब के निवासी) और सैम पटेल (गुजरात मूल, वर्तमान में अमेरिका में सफल बिजनेस आइकॉन) है।

उनके साथ गायिका: ऋचा शर्मा गायक: उदित नारायण निर्देशक एवं एडिटर: संजय जयसवाल भी अपना हुनर दिखाएंगे। बता दे कि ऋचा शर्मा और उदित नारायण द्वारा गाए जा रहे फ़िल्म के गानों की रिकॉर्डिंग मुंबई के स्टूडियो में तेज़ी से जारी है और लगभग पूरी हो चुकी है। शूटिंग की शुरुआत के साथ ही विकासनगर और आसपास के इलाकों में भी फ़िल्म की शूटिंग को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है। फ़िल्म की टीम का कहना है कि शूटिंग के दौरान स्थानीय प्रशासन और जनता का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे इस बड़े प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सकेगा।