हिमवंती मीडिया/बद्दी

21 जून को 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस शिव प्रेरणा फिटनेस ग्रुप व योग भारती द्वारा धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला संघचालक महेश कौशल उपस्थित रहे। उन्होंने सभी से ‘करो योग, रहो निरोग’ के नारे को सार्थक करने का आह्वान किया। योग दिवस के अवसर पर तमाम सदस्यों को योग प्रिंटेड टी-शर्ट वितरित की गई। पूरा बद्दी शहर योग के रंग में रंगा नजर आया। हरि ओम योग सोसाइटी, पर्यावरण गतिविधि और भारत विकास परिषद ने योग दिवस को सफल बनाने का प्रण लिया था, जिसे पूरा किया गया।

किशोर ठाकुर ने बताया कि समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया था। श्री हरिओम योगा सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि भारत विकास परिषद की ओर से निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर लगाया गया, जबकि पर्यावरण गतिविधि की ओर से हवन सामग्री की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इच्छुक लोग हवन सामग्री घर भी ले गए। डॉ. किशोर ठाकुर ने बताया कि दशहरा मैदान में 1100 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। सभी साधकों को योग सत्र के उपरांत जलपान भी करवाया गया। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए 35 फुट बाय 20 फुट का विशाल मंच बनाया गया था तथा फोटोग्राफी के लिए ड्रोन कैमरों से कवरेज की गई।  उन्होंने बद्दी वासियों का अधिक से अधिक संख्या में योग दिवस में शामिल होने तथा योगमय जीवन जीने का संकल्प लेने के लिए आभार जताया। समाजसेवी एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के ज्वाइंट सेक्रेटरी स्वस्तिक गौतम ने अपनी टीम के साथ भूड व्हाइट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में 101 पौधों का वितरण किया।

इस मौके पर रिटायर्ड डायरेक्टर ईएसआई डॉ. ओ.पी. वर्मा, अशोक राणा, डिंपल, वरयाम सिंह संदोली, पंकज कुमार, यशकर नाग, सुधांशु, गुरचरण, गुरनाम, एस रिजॉर्ट अमरावती के एमडी, शिक्षक संतोष कुमार, चंद्रप्रकाश, रमन कुमार, सुरेश चौधरी मलपुर प्रधान, सुरेश शर्मा, शांति स्वरूप, पंकज गुप्ता, विमल लाहोटी, प्रदीप कुमार, कपिल शर्मा, नीतू, लिमसा, उपासना ठाकुर, शालू राणा आदि मौजूद रहे। हालांकि नालागढ़ सब डिवीजन में आयुष विभाग के तहत सरकार ने कार्यक्रम करवाया, लेकिन बद्दी सब डिवीजन में प्रशासन द्वारा कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया।