हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब 

रोमांटिक थ्रिलर “The Love Trust” का शेड्यूल तय हो गया है। राइटर‑डायरेक्टर विक्की खराट इस प्रोजेक्ट को संभाल रहे हैं। प्रोड्यूसर की भूमिका में *संतोष के. राय* और *डीओ पी जितेंद्र आचरेकर* हैं, जबकि संगीत की जिम्मेदारी *जनक ठाकुर* को सौंपी गई है। नीरज के. शर्मा एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर काम करेंगे और पांवटा साहिब के निवासी *दुर्गा सिंह* लाइन प्रोड्यूसर के रूप में जुड़ेंगे। फ़िल्म का निर्माण *Pink Apple Films Pvt. Ltd.* कर रहा है।

शूटिंग के लिए मुख्य लोकेशन *देहरादून विकासनगर और  हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब को चुना गया है। उत्तराखंड की सुंदर वादियाँ और पांवटा साहिब का आकर्षक माहौल फ़िल्म के रोमांटिक थ्रिल को और भी निखारने वाला माना जा रहा है। फ़िल्म में स्थानीय प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए विकासनगर से मनीष चौहान को लोकल कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है, जबकि पांवटा साहिब से अक्षय गिल बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी में हैं। यह कदम क्षेत्र में फ़िल्म‑मेकिंग के विस्तार का संकेत माना जा रहा है।