हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
जिला युवा मोर्चा पांवटा साहिब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर “सेवा पखवाड़ा” का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में रक्तदान शिविर लगाया गया और समाजसेवा की मिसाल पेश की गई। रक्तदान शिविर में 150 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमें से 100 से अधिक यूनिट रक्तदान हुआ। युवाओं ने रक्तदान शिविर लगाकर समाजसेवा की मिसाल पेश की। इस उपलक्ष पर पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी, शिलाई विधानसभा के पूर्व विधायक और जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता मौजूद रहे। विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को एक नई ऊंचाई दी है। उनके कार्यकाल में गांव से लेकर शहर तक योजनाओं का लाभ गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं को मिला है।
मोदी की लोकप्रियता सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है आज दुनिया भर में उन्हें सबसे मजबूत और निर्णायक नेता के रूप में देखा जाता है। कार्यकम में मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार धवन, रमेश तोमर, महामंत्री पवन चौधरी, रोहित चौधरी, प्रदेश ओबीसी मोर्चा महामंत्री सुभाष चौधरी, जिला ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष देवेन्द्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अनिल सैनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत सिंह चौधरी, महामंत्री तरनजीत सिंह गिल,सुनील चौधरी,अशोक कुमार, कुलदीप, सैनी, मीडिया प्रभारी सुखविंदर चौधरी, अविनाश झब्बा, संयम गुप्ता, पवन पटियाल, हितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
