हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
आंजभोज ग्राम सुनोग,स्थानीय पंचायत शिवा, आंजभोज के कई समाजसेवी, बुद्धिजीवी,वरिष्ठ नागरिकों,महिलाओं एवं बच्चों ने उनके पैतृक गांव सुनोग में शहीद रविंद्र सिंह चौहान का शहीदी दिवस,पूर्व सैनिक संगठन ने धूमधाम से मनाया। सर्वप्रथम संघठन के अध्यक्ष श्यामलाल तोमर ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके पश्चात राष्ट्रीय गान,दो मिनिट का शाहिद के लिए मौन,और शहिद रविंद्र सिंह चौहान अमर रहे नारों के साथ समस्त लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की। उसके पश्चात सैनिक संगठन ने शाहिद रविंद्र सिंह चौहान के माता और पिता मुख्य अतिथि के तौर पर आए संगठन ने सम्मानित किया।
इस भव्य कार्यक्रम में शहीद रविंद्र सिंह चौहान की माता कमला देवी ,पिता सुंदर सिंह चौहान ,शाहिद आशीष चौहान की माता संतरों देवी,पिता मगीराम ग्राम पंचायत प्रधान बबीता परमार उप प्रधान राकेश चौहान पूर्व प्रधान रमेश परमार ,सुंदर सिंह चौहान इंद्र सिंह चौहान,महिला मंडल शिवा एवं महिला मंडल सुनोग की अनेक महिलाएं,ग्राम बाग बनौर से भाई प्रताप चौहान भाई सुभाष चौहान (आशु) राजेश परमार, सुरेश परमार, कंवर सिंह एवं ग्राम रुदाना से विजेंद्र भंडारी एवं कई गण मान्य व पूर्व सैनिक संघठन आंजभोज की तरफ से अध्यक्ष श्यामलाल तोमर ,उपाध्यक्ष मामराज ठूंडू , कोषाध्यक्ष केदार चौहान ,सचिव मोहन सिंह चौहान , सह सचिव शूरवीर पुंडीर , प्रमुख सलाहकार राजकुमार शर्मा, रणवीर तोमर, देवराज चौहान,सुरेश देवा,कुलदीप पंवार,विजय तोमर एवं मीडिया प्रभारी सुभाष तोमर एवं अर्ध सैनिक बल से रिटायर्ड कुंदन सिंह चौहान जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
