हिमवंती मीडिया/बद्दी(शांति गौतम)

पुलिस जिला बद्दी में तैनात पुलिस कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने, विभिन्न आपराधिक मामलों के सफल अन्वेषण तथा उत्कृष्ट पुलिस सेवाओं के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। सम्मानित होने वाले कर्मचारियों में ए एस आई अमित कुमार, एच एच सी गुरमेल सिंह,जितेन्द्र कुमार, अमरजीत सिंह तथा चंद्र किरण शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान द्वारा सभी कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।