हिमवंती मीडिया/शिमला 

जुन्गा तहसील के दूरदराज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पीरन का 12वीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। प्रधानाचार्य राकेश वर्मा ने बताया कि 12वीं की परीक्षा में कुल दस विद्यार्थियों ने भाग लिया था जिनमें से 09 बच्चे प्रथम श्रेणी में और एक विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुआ।

इन्होने बताया कि इस परीक्षा में दिया कुमारी ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम, स्नेहा कुमारी ने 81 प्रतिशत लेकर द्वितीय स्थान पर और मनीष ने 76 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ने इस उपलब्धि का श्रेय स्टाफ के सभी शिक्षकों को दिया जिन्होने दिन रात बच्चों से मेहनत करवाकर यह मुकाम हासिल किया है।