हिमवंती मीडिया पांवटा साहिब(प्रीति)

पांवटा साहिब की रहने वाली प्रतिमा बहादुर आज महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन रही हैं। दो वर्ष पहले शुरू किया गया उनका पीबी द लक्जरी स्टूडियो (ब्यूटी सैलून) आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है। प्रतिमा का यह सफर कई महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है। मीडिया से बातचीत के दौरान प्रतिमा बहादुर ने बताया कि उन्होंने दो साल पहले पांवटा साहिब में अपने सैलून की शुरुआत की। जिसमें आज 12 से 13 कर्मचारी कार्यरत हैं। इतना ही नहीं वे अब तक 60 से अधिक लड़कियों व महिलाओं को प्रशिक्षण दे चुकी हैं।

इनके पास कई प्रोफेशनल कोर्स हैं जिनको सीखकर कई महिलाएं खुद का रोजगार शुरू कर चुकी हैं। उन्होंने कहा, “बिजनेस में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। प्रतिमा ने इस सफलता का श्रेय अपने पिता को दिया। उन्होंने बताया कि जब भी उन्हें किसी प्रकार की परेशानी या नुकसान हुआ, उनके पिता का मार्गदर्शन उनके लिए संजीवनी साबित हुआ। हाल ही में सैलून की दूसरी वर्षगांठ पर पूजा हुई और भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए और प्रतिमा को शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिए। प्रतिमा बहादुर का लक्ष्य है कि भविष्य में और बड़े स्तर पर कार्य करें और बेहतर सेवाएं लोगों तक पहुंचाई जाए।  उन्होंने कहा उनका मकसद है कि पांवटा साहिब की महिलाएं आत्मनिर्भर बनें और उन्हें सर्वश्रेष्ठ सेवाएं दी।