हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब के विश्वकर्मा मंदिर में श्रीमद भागवत पुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक कार्यक्रम रविवार 26 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होकर रविवार 03 मई 2026 तक चलेगा। इन सात दिवसीय कथा का वाचन प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य पूज्य गिरीश चंद्र सेमवाल (बद्रीनाथ धाम वाले) द्वारा किया जाएगा।
बता दे कि प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कथा प्रवचन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और श्रीमद भागवत के ज्ञान का रसपान करे कथा समाप्ति के उपरांत प्रतिदिन प्रसाद वितरण किया जाएगा। वहीं, यज्ञ पूर्णाहुति एवं भंडारे का आयोजन दोपहर 12:30 बजे से किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक जागरूकता फैलाना और लोगों को धर्म एवं संस्कृति से जोड़ना है।
