हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब

पुलिस पेंशनर कल्याण संगठन जिला सिरमौर की त्रैमासिक बैठक पुलिस लाइन्स छठी भारतीय आरक्षित वाहिनी धौला कुँआ के सभागार में संगठन अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें संगठन के 31 सदस्यों ने भाग लिया। इस सभा में विशेष रूप से जो 30/03/2026 को शिमला अम्बेडकर चौक पर धरना-प्रदर्शन के दौरान मुख्य मंत्री हिमाचल प्रदेश ने पेंशनर के साथ वायदा किया था कि सभी मांगों के विषय 8-10 दिन में आप के साथ बैठकर हल निकालेंगे, लेकिन आज तक कोई सभा नहीं की गई और न ही समस्या का कोई हल निकाला है। बैठक में सभी पेंशनरों ने बताया कि संगठन सरकार से फिर से अनुरोध करते है कि 65,70,75 वर्ष की आयु पूरी करने पर मिलने वाली 5,10,15 प्रतिशत बढ़ोतरी राशी मूल पेंशनर में जुड़नी चाहिए।  छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार मिलने वाले सभी वित्तीय लाभ तथा मंहगाई भत्ते की बढ़ी हुई तमाम किश्तें एक मुश्त मिलनी चाहिए। महंगाई भत्ते की एक किश्त 4% की बजाॅय 3% दी गई है, यह विसंगति दूर कर के बकाया 1% का भुगतान शीघ्र किया जाए।

5:- 27/11/2024 को पुलिस महानिदेशक महोदय हिमाचल प्रदेश ने अपने नाहन प्रवास के दौरान पुलिस पेंशनर की माँग पर उनको आश्वासन दिया था कि यदि बजट में मुमकिन हुआ तो सेवारत कर्मचारियों की तरह की पेंशनर मृत्यु पर भी केंद्रीय कल्याण भण्डार से उन के परिवार को राहत दी जाएगी। परन्तु अभी तक इस विषय पर कोई कार्य नहीं किया गया है। सनद रहे कि इस फण्ड में हमारा भाग भी निहित है। संगठन अपने विभाग से यह भी आग्रह करता है कि दूर-दराज के क्षेत्रों के लिए मोबाइल कैन्टीन का प्रावधान किया जाए। अन्त में उपस्थित सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने सरकार के  पेंशनर के प्रति उदासीन रवैईये से आहत बड़ी सख्ताई से आग्रह किया है कि उनके DA तथा सन् 2016 से लम्बित छठे वेतन आयोग के लाभांशों का एकमुश्त भुगतान किया जाए। इस के अतिरिक्त सरकार से मांग करी है कि पुलिस पेंशनर के लम्बित मैडिकल बिलों के भुगतान हेतू अतिरिक्त बजट की व्यवस्था की जाए तथा मैडिकल बिलों को सही समय पर वर्कआउट किया जाए ताकि Time Bar का ऑब्जैक्शन न लगे। इस के अतिरिक्त उपस्थित सदस्यों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को हिमकेयर  योजना की सुविधा देने के बारे भी आग्रह किया है। इसी अप्रैल माह में हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय पुलिस पेंशनर कल्याण संघ के चुनाव होने जा रहे हैं। इस संघ के अध्यक्ष की जरूरत के अनुसार सिरमौर जिला से निम्नलिखित सदस्य इस चुनाव सभा में शामिल होंगे। प्रदीप ठाकुर (अध्यक्ष) 2:- प्रकाश चन्द चौधरी (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) 3:- जीत सिंह चौहान (उपाध्यक्ष) 4:- संतराम सैम्युएल (महासचिव)  5:- रूपिंदर कुमार पासी (सचिव) 6:- मोहन सिंह सैनी (कोषाधिकारी) 7:- संजय कुमार शर्मा 8:- नवीन चन्द कोठारी 9:- मंजीत सिंह 10- बलबीर सिंह जस्टा संगठन अध्यक्ष: प्रदीप ठाकुर पुलिस पेंशनर कल्याण संगठन जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश।