हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
पांवटा साहिब में नगर परिषद चुनावों को लेकर वार्ड नंबर-7 में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पूर्व पार्षद रविंद्र पाल सिंह ने एक बार फिर चुनाव मैदान में उतरते हुए जनता से समर्थन और आशीर्वाद की अपील की है। उन्होंने अपने चुनाव प्रचार के दौरान वार्ड के विकास, सफाई व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने का वादा किया। रविंद्र पाल सिंह ने कहा कि उन्होंने पूर्व में भी पार्षद रहते हुए पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ जनता की सेवा करने का प्रयास किया है। इस बार भी उनका लक्ष्य वार्ड को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाना है।
उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल राजनीति नहीं बल्कि जनसेवा का संकल्प है। अपने प्रचार पत्र में उन्होंने सफाई व्यवस्था, नियमित कचरा प्रबंधन, पानी-बिजली की बेहतर सुविधा, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, गलियों और सड़कों का निर्माण, सीवरेज एवं बरसाती पानी की निकासी जैसी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता बताया है। इसके अलावा महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा, सामाजिक पेंशन सुविधा, युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने तथा वार्ड में सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात भी कही गई है। रविंद्र पाल सिंह ने वार्डवासियों से अधिक से अधिक समर्थन देने और चुनाव चिन्ह “सिलाई मशीन” पर वोट देकर विजई बनाने की अपील की है। वार्ड में उनके प्रचार को लेकर समर्थकों में उत्साह देखने को मिल रहा है।
