हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब 

पांवटा साहिब के किड्स पैराडाइज स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और जन्माष्टमी से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने श्रीकृष्ण और राधा की सुंदर वेशभूषा धारण की। वहीं बच्चों ने जन्माष्टमी से संबंधित विभिन्न प्रकार की गतिविधियां एवं क्राफ्ट भी किए। बच्चों ने मटकी सजाने सहित अलग-अलग रचनात्मक कार्यों में अपनी प्रतिभा दिखाई। इस दौरान बच्चों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।

बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की और उनके जीवन एवं शिक्षाओं के बारे में जाना। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों ने मिलकर भगवान श्रीकृष्ण को झूला झुलाया तथा प्रसाद के रूप में केले वितरित किए गए। पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में स्कूल की डायरेक्टर चारुल गोयल स्कूल की सभी अध्यापिकाएं बच्चे उपस्थित रहे।