हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब स्थित किड्स पैराडाइज स्कूल में मदर्स डे बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी माताओं के प्रति प्रेम व सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा विभिन्न खेलों और गतिविधियों से हुई।

इसके बाद बच्चों ने अपनी माताओं के लिए गीत प्रस्तुत किए और कई बच्चों ने मंच पर अपनी मां के बारे में भावुक शब्द भी साझा किए। इस दौरान पूरा माहौल भावनाओं से भर गया। बच्चों ने अपनी अध्यापिकाओं के साथ केक भी काटा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की आंखें खुशी से चमक उठीं और सभी ने इस खास पल का खूब आनंद लिया। स्कूल की डायरेक्टर चारुल गोयल ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य बच्चों में अपनी मां के प्रति सम्मान, प्रेम और संस्कारों की भावना विकसित करना है।