हिमवंती मीडिया/सिरमौर

शिक्षा की ज्योति ऐसी है जो समग्र संसार को अपनी ज्योति से प्रकाशित करती है। शिक्षा के क्षेत्र से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जहां शिवानी ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर नॉन-मेडिकल विषय में अध्यापक बनकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता से न केवल उनके परिवार में खुशी का माहौल है, बल्कि पूरे क्षेत्र में गर्व की भावना देखी जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवानी पुत्री रामलाल माता सुनीता देवी ग्राम अम्बोया(चिलोई) की रहने वाली है। पिताजी कृषक ओर माताजी गृहणी है। शिवानी शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं और उन्होंने अपने लक्ष्य को पाने के लिए निरंतर प्रयास किए। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपनी मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया।

शिवानी की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता, गुरुजनों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह आगे भी इसी तरह शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करेंगी और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगी।शिवानी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उन्होंने कहा कि उनका सपना हमेशा से अध्यापक बनकर समाज में शिक्षा का प्रसार करना था, जो आज पूरा हुआ है।उनकी यह सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई है, जो अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रयासरत हैं।