हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब 

रविवार को सीसीआई राजवन में सेवानिवृत कर्मचारियों की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान नव वर्ष के उपलक्ष में गायत्री यज्ञ हवन का अनुष्ठान भी किया गया। इसमें लगभग 25 सदस्य परिवार सहित उपस्थित रहे। मुरलीधर एवं अरविंद शर्मा गायत्री प्रज्ञा मंडल, पांवटा साहिब के सौजन्य से अनुष्ठान का सफलतापूर्वक संचालन हुआ।

सभी सदस्य गायत्री यज्ञ हवन में भाग लेकर अनुग्रहित एवं गदगद हुए। अनुष्ठान में आर के अरोड़ा, अशोक सिंह, श्रीराम पांडेय, अरविंद शर्मा युगल सहित एवं ए के मेहता,भगवान गुप्ता, विजय कुमार, अरविंद बंसल, विजय कुमार, जीवन शर्मा, डी के चौबे, राम स्वरूप भारद्वाज, हरिहर प्रसाद, हरिदत्त, लखमी चंद, सचिन अग्रवाल, केके वर्मा आदि सभी परिवार सहित उपस्थित रहे।