हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब के The Scholars Home के प्रिंसिपल ने सत्र 2025-26 की कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के उत्कृष्ट परिणामों की घोषणा की है। स्कूल के छात्रों ने विभिन्न संकायों में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता की परंपरा को कायम रखा है। स्कूल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार कॉमर्स संकाय के छात्र ध्रुव अग्रवाल ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला स्थान हासिल किया। वहीं नॉन-मेडिकल संकाय के चिराग फांडा ने 94.6 प्रतिशत तथा कॉमर्स के जशनप्रीत सिंह ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। मेडिकल संकाय के शौर्य अग्रवाल ने 93.4 प्रतिशत अंक हासिल किए।

इसके अलावा ग्रेसी पाल ने 91 प्रतिशत और पलक शर्मा ने 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। ह्यूमैनिटीज़ के आराध्य शर्मा और नॉन-मेडिकल के देवांश गुप्ता ने 89.4-89.4 प्रतिशत अंक अर्जित किए। नॉन-मेडिकल की अनन्या ठाकुर और कॉमर्स के आयुष कौशिश ने 89.2-89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं ईशान अग्रवाल ने 88.4 प्रतिशत, आरुष शर्मा ने 88.2 प्रतिशत तथा अविका गुप्ता और एलिना अग्रवाल ने 87.4-87.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। मान्या सोनी ने 87.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। प्रबंधन ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।