हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब 

पांवटा साहिब का एक लड़का जिसका नाम अदभुत शर्मा, पुत्र पंकज शर्मा, निवासी गांव बड़गांव, तहसील जिला करनाल हरियाणा उम्र 17 साल को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक के परिजनों ने जानकारी दी कि वह अपने माता पिता के साथ किराए के मकान हरभजन सिंह, वार्ड no 06 नजद अक्षय डेंटल क्लीनिक में रहता था। तथा बच्चा गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब में कक्षा 12वीं में पढ़ता था। जिसने कमरे में पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।मामले की जांच जारी है।