हिमवंती मीडिया/शिमला

शिमला जिला स्वास्थ्य विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ की बैठक आईजीएमसी के डेंटल कॉलेज के सभागार में राज्य कार्यकारिणी अध्यक्ष राकेश शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें शिमला जिला की चतुर्थ श्रेंणी कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें नरेन्द्र थागटा को प्रधान, टीकम चंद को वरिष्ठ उप प्रधान और राकेश मेहता को महासचिव का जिम्मा सौंपा गया। जबकि इशरा, बीना, अनिल और नरेन्द्र को संघ के उपाध्यक्ष मनोनित किए गए। संजय को सह सचिव, नरेश कालसाइक कोषाध्यक्ष और संजीव को संगठन सचिव बनाया गया। इसके अतिरिक्त शिव नाथ शर्मा और बलदेव को संगठन के व0 सलाहकार बनाया गया।

संघ की बैठक में राज्य कार्यकारिणी वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार, महासचिव राजीव रमौल, सहसचिव पवन ठाकुर, कोषाध्यक्ष शशि शर्मा, मुख्य सलाहकार रमेश भारद्वाज, उपाध्यक्ष रक्षा देवी, संगठन सचिव प्यारे लाल, त्रिलोक कपूर, प्रैस सचिव विनय ठाकुर, मीडिया प्रभारी चंद्र प्रकाश, संगठन सदस्य कर्मवीर, कृष्णा डोगरा मौजूद रहे।