हिमवंती मीडिया/शिमला
जिला परिषद शिमला के चमियाणा वार्ड के कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी भूपेन्द्र कंवर ने जुन्गा तहसील की ग्राम पंचायत धाली सतलाई और पीरन का दौरा करके लोगों से कांग्रेस पार्टी को पूर्व की भांति अपना समर्थन देने का आग्रह किया। उन्होने विभिन्न स्थलों पर नुक्कड़ सभाएं करते हुए कहा कि यह गौरव का विषय है कि कसुंपटी निर्वाचन के विधायक अनिरूद्ध सिंह प्रदेश सरकार में काबीना मंत्री के पद आसीन है तथा बीते 25 वर्षों से कसुपंटी निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस का वर्चस्व कायम है। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी का दूसरा नाम विकास है और काबीना मंत्री अनिरूद्ध सिंह के गतिशील नेतृत्व में कसुपंटी विस ही नहीं अपितु समूचे प्रदेश के विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों का विकास सुनिश्चित हुआ है।
नगर निगम शिमला के भटठा कूफर वार्ड के पार्षद नरेन्द्र ठाकुर ने भी कांग्रेस की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन देने का आग्रह किया। उन्होने कहा कि भूपेन्द्र कंवर कांग्रेस पार्टी के कददावर नेता है और कसुपंटी कांग्रेस मंडल के अध्यक्ष भी रह चुके हैं इसके अतिरिक्त चमियाणा पंचायत के दो बार प्रधान भी रह चुके हैं। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान दया राम वर्मा, अतर सिंह ठाकुर, दौलत राम मेहता, सुरेन्द्र सोडी, रामानंद शर्मा, वीरेन्द्र कुमार, पूर्व उप प्रधान संदीप मेहता और बाबूराम, रमेश कुमार सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे।
