हिमवंती/मीडिया/पांवटा साहिब

किड्स पैराडाइज स्कूल में रैनी डे बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चे नीले रंग की ड्रेस पहनकर तथा हाथों में रंग-बिरंगी छतरियां लेकर स्कूल पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रैनी डांस कर बारिश का भरपूर आनंद लिया। शिक्षकों ने बच्चों के साथ मिलकर कागज की नाव और रंग-बिरंगे मुखौटे भी बनवाए। बच्चों को पानी के साथ सुरक्षित तरीके से रैनी डे की गतिविधियों का अनुभव कराया गया।

बारिश के बीच बच्चों ने छतरियां लेकर रैनी डांस किया और विभिन्न मनोरंजक खेलों में भी भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों के लिए विशेष बिस्किट पार्टी का आयोजन किया गया। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि ऐसे रचनात्मक कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों को प्रकृति से जोड़ना, सीखने को आनंददायक बनाना तथा बारिश के मौसम का सुरक्षित और यादगार अनुभव प्रदान करना है।