हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
किड्स पैराडाइज स्कूल में माता रानी के नवरात्रि पर्व का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास मनाया गया। इस मौके पर बच्चों को सर पर लाल चुनरी बांधकर स्कूल में उपस्थित होने को कहा गया। इस उपलक्ष में स्कूल के सभी बच्चों को पांवटा साहिब के बद्रीपुर में स्थित शिव मंदिर में ले जाया गया और माता रानी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मंदिर में बच्चों ने केले का प्रसाद चढ़ाया। मंदिर के पंडित ने बच्चों को नवरात्रि की क्या विशेषता होती हैं उस बारे में जानकारी दी सभी बच्चों ने जय माता दी के जयकारे के नारे लगाए और माथा टेका। अंत में माता रानी की आरती की गई व सभी बच्चों को प्रसाद के रूप में लड्डू और केले वितरित किए गए।
