हिमवंती मीडिया/कालाआंब 

कालाआंब क्षेत्र में आज 15 अप्रैल 2026 को हिमाचल दिवस के अवसर पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PCB) द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) और अन्य हितधारकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में स्वच्छता को बढ़ावा देना और लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान प्रतिभागियों ने सफाई अभियान चलाकर आसपास के इलाकों को स्वच्छ बनाया और आम जनता को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभियानों से न केवल स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ती है, बल्कि समाज में सामूहिक जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत होती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास सफाई बनाए रखें और पर्यावरण को स्वच्छ रखने में सहयोग करें।