हिमवंती मीडिया/शिमला

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों, वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलताओं को जनता के बीच प्रभावी ढंग से उजागर करने तथा प्रदेशव्यापी जनआंदोलन चलाने के उद्देश्य से चार्जशीट समिति और जन आंदोलन समिति का गठन किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने अपने साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल में जनता के विश्वास को तोड़ा है और विकास कार्यों को ठप कर प्रदेश को आर्थिक एवं प्रशासनिक संकट की ओर धकेल दिया है।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “वर्तमान कांग्रेस सरकार को घेरा भी जाएगा और उसकी किलाबंदी भी की जाएगी।” भाजपा गांव-गांव और घर-घर जाकर सरकार की हर विफलता को जनता के सामने रखेगी और प्रदेश हित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर सशक्त जनआंदोलन खड़ा करेगी।