हिमवंती मीडिया/बद्दी(शांति गौतम)

कपिल शर्मा को प्रगति फाउंडेशन की राष्ट्रीय सलाहकार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह एक प्रख्यात समाजसेवी हैं जो हिमाचल, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में सक्रिय रूप से सामाजिक कार्य कर रहे हैं। कपिल शर्मा सर्व सहायता संगठन के भी राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। *नियुक्ति की जानकारी* प्रगति मार्ग फाउंडेशन उत्तर भारत के उपाध्यक्ष तरुण त्यागी ने इस नियुक्ति की जानकारी दी।

कपिल शर्मा को बधाई देते हुए तरुण त्यागी ने कहा कि उनके अनुभव और समाजसेवा के प्रति समर्पण से फाउंडेशन को नई दिशा मिलेगी। कपिल शर्मा  प्रख्यात समाजसेवी सर्व सहायता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमाचल, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में सक्रिय रूप से सामाजिक कार्य कर रहे हैं।