हिमवंती मीडिया/शिमला
जिला स्तरीय अंडर -14 छात्र वर्ग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता में राजकीय माध्यमिक पाठशाला कोटखाई के छात्रों ने एकल गान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर जिला स्तरीय ट्रॉफी अपने नाम की है। जिनमें 7वीं कक्षा के छात्र कार्तिक ने अपने सहयोगी प्रतिभागी छात्रों विशाल, आयुष और सुमांशु के सहयोग से यह प्रतियोगिता जीती है जिसके चलते इन छात्रों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। पाठशाला पहूंचने पर छात्रों का फूलमालाओं के साथ स्वागत किया गया। बता दें कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता हाल ही में पदम राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर बुशहर में संपन हुई है। पाठशाला प्रभारी कपिल शर्मा ने कहा कि इन छात्रों के शानदार प्रदर्शन से स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।

उन्होने इस उपलब्धि के लिए पाठशाला के शास्त्री अध्यापक बीरबल पाण्डेय, विज्ञान स्नातक संजय शर्मा व पाठशाला कर्मचारी रमेश तथा पाठशाला प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों व अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टयाली की प्रधानाचार्य ने भी स्कूल की इस उपलब्धि बारे स्कूल स्टाफ और चयनित प्रतिभागी छात्रों को बधाई दी है।
