हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब(प्रीति चौहान)
इनरव्हील क्लब पांवटा साहिब की ओर से सिविल अस्पताल में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। जोकि 22 और 23 अप्रैल को हुआ। 22 अप्रैल को सुबह 11 से शाम 6 बजे तक ओर 23 अप्रैल को सुबह 9 से शाम 6 बजे तक महिलाओं की जांच की गई। विशेष रूप से इस जांच शिविर में महिलाओं के लिए स्तन कैंसर जांच यानी मैमोग्राफी टेस्ट किया गया। जोकि पांवटा साहिब में कहीं भी उपलब्ध नहीं है। ओर इस टेस्ट को करवाने के लिए काफी खर्चा भी आता है। लेकिन अच्छी बात यह रही कि इनरव्हील क्लब ने इस टेस्ट को मुफ्त लगाया। जिससे महिलाओं को काफी लाभ मिला है। बता दें कि इनरव्हील क्लब पिछले 3 वर्षों से लगातार इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर रहा है। इस वर्ष 140 महिलाओं की जांच की गई। इस दौरान महिलाओं की मुफ्त मेमोग्राफी की गई। इतना ही नहीं इनरव्हील क्लब की ओर से रक्तदान शिविर, स्कूली विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम ओर और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
इस मौके पर इनरव्हील क्लब की प्रधान रितु गुप्ता, उपप्रधान निर्मित कौर, चारुल गोयल, सुप्रिया खुराना, वरिष्ठ सदस्य सुनीता शर्मा, डॉ. कंचन खेड़ा, अंजू वर्मा, शिवानी वर्मा, निकिता , रेणु सिंघल, नीना गोयल, गुरमीत नारंग, शैली अग्रवाल, ममता गुप्ता, वसुधा गुप्ता, कविता वर्मा, कृष्णा धीमान,सहित कई महिलाएं मौजूद रही। खास तौर पर सीएमओ डॉक्टर अमिताभ जैन, सिविल अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर और महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुधी गुप्ता, डॉ. एवी राघव, डॉ. के. ऐल भगत और डॉक्टर एसपी खेड़ा शामिल हुए। इनका इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बड़ा सहयोग रहा। इनरव्हील क्लब की ओर से विशेष जानकारी दी गई है कि जिन महिलाओं का मैमोग्राफी टेस्ट हुआ है उनकी रिपोर्ट 29 ओर 30 अप्रैल को सुबह 9:00 बजे से 1:00 बजे तक और शाम 3:00 बजे से 6:00 बजे तक खेड़ा क्लिनिक पांवटा साहिब से प्राप्त कर सकते हैं।