हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
आरटीआई एक्टिविस्ट फेडरेशन पांवटा साहिब की मासिक बैठक वाई प्वाइंट स्थित कार्यालय में अध्यक्ष चतर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विभागों द्वारा सूचना देने में आना-कानी की समस्या पर चर्चा हुई। औद्योगिक इकाइयों के बारे में सूचना मांगने पर पीआईओ द्वारा टालने वाले जवाब दिए जाने पर चर्चा हुई। फेडरेशन द्वारा आरटीआई विशेषज्ञ अधिवक्ता की नियुक्ति के बारे में चर्चा हुई।

चतर सिंह द्वारा लगाई गई आरटीआई में मीटर नंबर एचपी 536 36 8 निष्क के बारे में एचपी.एसईबीएल द्वारा जवाब नहीं दिए जाने पर चर्चा हुई। फेडरेशन द्वारा आरटीआई विशेषज्ञ अधिवक्ता की नियुक्ति के लिए प्रयास किए जाएंगे। विभागों द्वारा सूचना देने में आना-कानी की समस्या को लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। बैठक में अरविंद गोयल, टी सी मेहता, विजय गोयल, हरविंदर सिंह गुलाटी, हरशरण आदि शर्मा मौजूद रहे।
