हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब

आंजभोज पूर्व सैनिक संगठन के सदस्यों ने एसडीएम द्विज गोयल से मुलाकात की। इस दौरान संगठन के प्रतिनिधियों ने उन्हें नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। वही इस दौरान एसडीम गुंजीत सिंह चीमा भी उपस्थित रहे। बता दे कि मुलाकात के दौरान भूतपूर्व सैनिक संगठन के सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, कानून-व्यवस्था और जनहित से जुड़े कार्यों में संगठन हमेशा प्रशासन के साथ खड़ा रहेगा। एसडीएम द्विज गोयल ने भी संगठन के सदस्यों का आभार व्यक्त किया और उनके अनुभव व सहयोग को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि प्रशासन और समाज के बीच बेहतर तालमेल से ही विकास कार्यों को गति मिलती है।