हिमवंती मीडिया/कफोटा

ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए अब प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना पहले से कहीं अधिक आसान होने जा रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना चुके रॉबिन कपूर अब नाहन और पांवटा साहिब के बाद कफोटा में ‘शिरगुल कोचिंग एकेडमी’ की शुरुआत करने जा रहे हैं। एकेडमी का भव्य उद्घाटन 27 अप्रैल 2026 को होगा। ग्रामीण इलाकों में अक्सर देखा जाता है कि बेहतर कोचिंग और सही मार्गदर्शन की कमी के चलते कई प्रतिभाशाली विद्यार्थी पीछे रह जाते हैं। उन्हें मजबूरी में महंगे खर्च के साथ शहरों का रुख करना पड़ता है। ऐसे में शिरगुल कोचिंग एकेडमी कफोटा और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगी, जहां उन्हें घर के नजदीक ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मार्गदर्शन मिल सकेगा।

इस एकेडमी में विशेष रूप से सरकारी नौकरियों की तैयारी के लिए टारगेट बैच शुरू किए जा रहे हैं। इनमें अग्निवीर (सेना भर्ती), पुलिस भर्ती, पटवारी, बीएड प्रवेश और जेबीटी प्रवेश जैसी प्रमुख परीक्षाएं शामिल हैं। एकेडमी के निदेशक रॉबिन कपूर को शिक्षा के क्षेत्र में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। पांवटा साहिब और नाहन में वे सैकड़ों विद्यार्थियों को सफलता की राह दिखा चुके हैं। अब उनका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को पहचान देकर उन्हें सही दिशा में आगे बढ़ाना है।स्थानीय लोगों का मानना है कि इस पहल से क्षेत्र के युवाओं को न सिर्फ बेहतर शिक्षा मिलेगी, बल्कि उनके सरकारी नौकरी के सपनों को भी नई उड़ान मिलेगी।