हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा Limited के जेनुइन स्पेयर पार्ट्स की हिमाचल प्रदेश में पहली ‘एम-शॉपी’ का भव्य शुभारंभ केदारपुर स्थित आयुष मोटर्स में किया गया। इस अवसर पर उद्घाटन समारोह बड़े ही गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि Vinod Jha (टेरिटोरियल मैनेजर, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड) ने रिबन काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर एम-शॉपी का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता Harbhajan Singh (राम हरि ऑटोमोबाइल डिस्ट्रीब्यूटर, हिमाचल प्रदेश) तथा Tajinder Singh (टीम मैनेजर, हिमाचल प्रदेश एवं जम्मू-कश्मीर) ने की। वहीं Sumit Chahira (जोनल हेड, नॉर्थ) वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़े और उद्घाटन के साक्षी बने। समारोह के दौरान एम-शॉपी के उद्घाटन के उपलक्ष्य में केक काटकर खुशी साझा की गई। कार्यक्रम का संचालन Harish Sharma द्वारा किया गया, जिन्होंने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का स्वागत और अभिनंदन किया।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य Ajay Sharma ने आयुष मोटर्स द्वारा स्थापित इस एम-शॉपी की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अब पांवटा साहिब में ही महिंद्रा के सभी जेनुइन स्पेयर पार्ट्स एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे, जिससे उपभोक्ताओं और स्थानीय मैकेनिक्स को बड़ी सुविधा मिलेगी। मुख्य अतिथि विनोद झा ने अपने संबोधन में आश्वासन दिया कि आयुष मोटर्स की एम-शॉपी महिंद्रा परिवार से जुड़े सभी उपभोक्ताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेगी और कंपनी की सभी गाड़ियों के जेनुइन स्पेयर पार्ट्स यहां उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि भविष्य में तकनीकी कर्मचारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। एम-शॉपी के माध्यम से अब Mahindra & Mahindra Limited के जेनुइन स्पेयर पार्ट्स की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित होगी, जिससे क्षेत्र के उपभोक्ताओं और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इस अवसर पर आयुष मोटर्स के स्वामी Ayush Sharma सहित रितु शर्मा, रामदुलारी शर्मा, डॉ. प्रदीप शर्मा, सुनीता शर्मा, राजेश बंसल, संदीप शर्मा, वंदना शर्मा, केपी शर्मा, तजिंदर सिंह चड्ढा, आस्था शर्मा, अर्चना शर्मा, बीपी मिश्रा, क्रांति मिश्रा, सचिन शर्मा, मेघा शर्मा, ज्वेलिश कुमारी तथा केदारपुर क्षेत्र के मैकेनिक्स और मोटर गैरेज से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
