हिमवंती मीडिया/धर्मशाला
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के रैत में 4 अक्तूबर से 7 अक्तूबर तक चली छात्राओं की राज्य स्तरीय अंडर-19 मेजर खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की उपस्थिति में हुआ। प्रतियोगिता में हैंडबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल और फुटबॉल की स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने यहां विजेता खिलाड़ियों और टीमों को पुरस्कारों से नवाजा। समापन समारोह में मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल और उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में हैंडबॉल में बिलासपुर प्रथम व मंडी द्वितीय, हॉकी में सिरमौर विजेता तथा ऊना उपविजेता, बास्केटबॉल में बिलासपुर प्रथम एवं हमीरपुर द्वितीय जबकि फुटबॉल में बिलासपुर प्रथम तथा शिमला दूसरे स्थान पर रहा। बास्केटबॉल में स्पोर्ट्स हॉस्टल सरकाघाट राज्य विजेता जबकि हॉकी में स्पोर्ट्स हॉस्टल माजरा राज्य विजेता रहे। छात्राओं की राज्य स्तरीय अंडर 19 मेजर खेलकूद प्रतियोगिता में प्रदेश के 11 जिलों व दो स्पोर्ट्स होस्टल माजरा व सरकाघाट की 634 छात्राओं ने भाग लिया। शिक्षा मंत्री ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन में अनुशासन, समन्वय और खेल स्पिरिट की भावना को विकसित करते हैं। उन्होंने छात्राओं को खेलों के क्षेत्र में बढ़ चड़कर भाग लेने और प्रदेश का नाम रोशन करने की बात कही। इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। शिक्षा मंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए 30 हजार रुपए देने की घोषणा की। उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने अपने अंतिम समय में जिला कांगड़ा के शाहपुर में भाषण दिया था तथा युवाओं और शिक्षा क्षेत्र से उनका विशेष नाता था।
उन्होंने शिक्षा मंत्री से आग्रहपूर्वक शाहपुर कॉलेज का नाम राजीव गांधी के नाम पर रखने की बात कही। उन्होंने राजकीय उच्च विद्यालय भणाला का नाम भी बलिदानी वीर पवन सम्याल के नाम पर रखने का आग्रह किया। शिक्षा मंत्री ने इन प्रस्तावों को कमेटी में ले जाने और इनपर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया। केवल पठानिया ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वे भी इसी स्कूल से एक खिलाड़ी के रूप में निकले हैं। उन्होंने कहा कि खेल व्यक्ति को जीवन में फोकस्ड रखते हैं इसलिए खेल को हमेशा अपने जीवन का हिस्सा बनाकर रखें। उन्होंने कहा कि उनके समय में शाहपुर हल्के में केवल एक ही वृष्ठ माध्यमिक स्कूल होता था, लेकिन आज यहाँ 20 सरकारी वृष्ठ माध्यमिक स्कूल हैं, जिनमें से अधिकतम कांग्रेस सरकारों की देन हैं। आज प्रदेश की सबसे बड़ी आईटीआई शाहपुर में है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के नेतृत्व में आने वाले समय में शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे। इससे पूर्व शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल ने कांगड़ा में ब्रजेश्वरी देवी के मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सचिव शिक्षा बोर्ड मेजर विशाल शर्मा, एसडीएम शाहपुर करतार चंद, उपनिदेशक उच्च शिक्षा काँगड़ा कंचन जोशी, उपनिदेशक चम्बा प्यार सिंह, ओएसडी आयुष डॉ सुनीत पठानिया, वैज्ञानिक अधिकारी सुनन्दा पठानिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, अधिशासी अभियंता विद्युत अमित शर्मा, लोक निर्माण अंकज सूद, जलशक्ति अमित डोगरा, महासचिव ब्लॉक कांग्रेस प्रदीप बलौरिया, सुशील शर्मा, विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, मुख्यध्यापक, प्रवक्ता, जिप सदस्य नीना ठाकुर एवं ऋतिका शर्मा, सरिता सैनी, शशी शर्मा, सुर्जन सिंह, डीडी शर्मा, वीरेंद्र सिंह, लालमन, अक्षय, अश्वनी चौधरी, सुशील शर्मा, बच्चों के अभिवावक, छात्र-छात्राएं तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
GIPHY App Key not set. Please check settings