हिमवंती मीडिया/शिमला
हिमाचल प्रदेश सरकार के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने वियतनाम के प्रमुख औद्योगिक प्रतिनिधियों और निवेशकों के साथ हनोई में एक संवाद सत्र आयोजित किया। इस सत्र का उद्देश्य दोनों देशों के बीच औद्योगिक सहयोग, निवेश और तकनीकी साझेदारी को बढ़ावा देना था। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने किया, जिनके साथ विधायक अनिल शर्मा, भवानी सिंह पठानिया और हरदीप सिंह बावा उपस्थित रहे।

दोनों देशों ने स्वास्थ्य, विनिर्माण और हरित उद्योगों में सहयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा की। हिमाचल प्रदेश में पर्यटन, वेलनेस, लॉजिस्टिक्स, इलेक्ट्रिक वाहन, खाद्य प्रसंस्करण और औषधि निर्माण जैसे क्षेत्रों में निवेश के अवसरों का उल्लेख किया गया। वियतनामी उद्योगों को हिमाचल प्रदेश में आयोजित होने वाली रिवर्स बायर-सेलर मीट में भाग लेने का आमंत्रण दिया गया। हिमाचल प्रदेश को निवेश के लिए स्थिर, पारदर्शी और निवेशक-अनुकूल राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्धता जताई गई। राज्य सरकार हरित औद्योगिकीकरण और ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा दे रही है। दोनों देशों के बीच निवेश, व्यापार और प्रौद्योगिकी सहयोग को दीर्घकालिक रूप से सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई
