हिमवंती मीडिया/शिमला
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि प्रकाश का पर्व बुराई पर अच्छाई, अंधकार पर प्रकाश और यह अज्ञान पर ज्ञान की जीत का प्रतीक है। इस दिन दीपक न गहनों को गहनों के लिए, बल्कि जीवन के एक गहन सत्य को संप्रेषित करने के लिए भी जलाए जाते हैं।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली का त्यौहार केवल घर को नहीं बल्कि हमारे मन और समाज को भी आलोकित करता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि इस अवसर पर सभी मिलकर शांति, एकजुटता और एकजुटता का संदेश दें और एक समृद्ध और हरित प्रदेश के निर्माण का संकल्प लें। उन्होंने दीपावली के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों के सुखी जीवन एवं समृद्धि की मंगल कामना की। उप-मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली पर्व हमें प्रेम, मित्रता और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया है कि इस पर्व में मेल-जोल की भावना को साथ लेकर चलें ताकि सभी के जीवन में खुशियों का प्रकाश आए।
