हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब
शनिवार को पांवटा साहिब के कन्या स्कूल में राजकीय क्लासिकल एवं वर्णेकर अध्यापक संघ (C and V) यूनियन जिला सिरमौर के चुनाव हुए। इसमें जिला सिरमौर के 14 ब्लॉकों के अध्यापकों ने भाग लिया। इस दौरान मुख्य रूप से मुख्य पर्यवेक्षक प्रदीप कांत शर्मा और संघ के राज्य पर्यवेक्षक जीत राम रघुवंशी पहुंचे। खास बात यह रही कि यह चुनाव निर्विरोध हुआ। जिसमें यशपाल ठाकुर को प्रधान, दलीप राणा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, तपेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष ओर कांता ठाकुर को महासचिव चुना गया है। वहीं, सुरेश ठाकुर को कोषाध्यक्ष चुना गया। सभी लोग सर्वसम्मति से चुने गए। जिला कार्यकारिणी का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
नवनियुक्त प्रधान यशपाल ठाकुर ने कहा कि हम एकजुट होकर सरकार के समक्ष अपनी समस्याओं को रखेंगे। उन्होंने कहा कि सी एंड वी संघ की कई शाखाएं हैं। जिसमें कला अध्यापक, शास्त्री अध्यापक, मात्र भाषा अध्यापक, शारीरिक शिक्षक शामिल है। सभी शाखाएं शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कुछ शिक्षकों को सरकार ने टीजीटी और पीजीटी पदनाम दिया है। जिसके लिए सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी अध्यापक अपने आप को विभाग के लिए समर्पित होकर काम करेंगे। क्योंकि शिक्षक ही भविष्य का निर्माण करते है।